भिंड में चोरों के हौसले बुलंद, एसडीओ फॉरेस्ट के शासकीय आवास पर चोर का धावा

Edited By Himansh sharma, Updated: 29 Jul, 2024 04:45 PM

thief commits theft at government residence in bhind

भिंड में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं की अब उनके निशाने पर सरकारी कर्मचारी और अधिकारी तक आ गए हैं

भिंड। (देवेश चतुर्वेदी): मध्य प्रदेश के भिंड जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं की अब उनके निशाने पर सरकारी कर्मचारी और अधिकारी तक आ गए हैं, शहर कोतवाली थाना अंतर्गत वॉटरवर्कस इलाके स्थित वन विभाग कैंपस के अंदर शासकीय क्वार्टर में निवासरत एसडीओ फॉरेस्ट बहादुर सिंह के आवास पर बीती रात एक चोर ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, चोर सूटकेस में रखे पच्चीस हजार रुपये नगद और जरूरी शासकीय दस्तावेज भी चोर उड़ा ले गया।

PunjabKesariचोरी की वारदात कैंपस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें चोर पहले घर के अंदर आता है और बाहर जाते समय बह काला सूटकेस हाथ में ले जाते हुए दिखाई दे रहा है, चंबल स्थित भिंड गेम रेंज में पदस्थ फॉरेस्ट ऑफिसर बहादुर सिंह ने शहर कोतवाली थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को तलाशने में जुटी हुई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!