एक हादसा और तीन बच्चियों की जिंदगी खत्म, चौथी बाल-बाल बची, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By meena, Updated: 23 May, 2026 01:35 PM

three girls meet tragic end by drowning while bathing in raisen

रायसेन जिले के थाना ग़ैरतगंज अंतर्गत पुलिस चौकी गढ़ी के ग्राम सगौर में शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतका दोनों सगी बहनें और...

रायसेन (शिवलाल यादव) : रायसेन जिले के थाना ग़ैरतगंज अंतर्गत पुलिस चौकी गढ़ी के ग्राम सगौर में शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतका दोनों सगी बहनें और एक स्वजातीय बताई जा रही हैं। घटना के बाद पूरे सागौर गांव में शोक और मातम का माहौल है।

गैरतगंज थाने के टीआई डीपी लोहिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम सगौर निवासी कुमारी राधा पिता हल्केराम आदिवासी उम्र लगभग 12 वर्ष, कुमारी अमृता पिता रामगोपाल आदिवासी उम्र लगभग 12 वर्ष तथा कुमारी तनु पिता हल्केराम आदिवासी उम्र लगभग 13 वर्ष और गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं पर पानी भरने गई थीं। अमीना आदिवासी और आदिवासी समाज की तीन बच्चियां नहाते समय डूबने लगी। तो अमीना नाम की एक बच्ची बच गई। उसने यह घटना घर जाकर बताई।

बताया जा रहा है कि पानी भरने के दौरान बच्चियां कुएं में नहाने लगीं। इसी दौरान एक बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और उसे बचाने के प्रयास में अन्य दोनों बच्चियां भी कुएं में उतर गईं। देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में समा गईं।

घटना के समय साथ में मौजूद एक अन्य बच्ची अमीना घबराकर गांव पहुंची और ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयासों के बाद तीनों बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ग़ैरतगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और मातम पसरा गया।  गैरतगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!