MP में दिल दहला देने वाला हादसा: बेकाबू टैंकर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, मां और 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 May, 2026 01:42 PM

indore accident bike borne family crushed by tanker three dead

मध्य प्रदेश के इंदौर में धार रोड पर एक बेकाबू टैंकर ने एक हंसते-खेलते परिवार को अपनी चपेट में ले लिया।

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में धार रोड पर एक बेकाबू टैंकर ने एक हंसते-खेलते परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की विभीषिका इतनी भयानक थी कि मां और दो मासूम बच्चों ने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना धार रोड स्थित हाई लिंक सिटी के सामने की है। ग्राम कलरिया के रहने वाले अशोक देवड़ा अपनी पत्नी अनीता (30), दो वर्षीय बेटे रोहन और मात्र एक वर्ष की बेटी संतोषी के साथ मोटरसाइकिल से किसी काम के सिलसिले में धार रोड से गुजर रहे थे। 

पूरा परिवार बाइक पर सवार होकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा था। तभी हाई लिंक सिटी के मुख्य मार्ग के सामने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे टैंकर के चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का संतुलन बिगड़ गया और अनीता दोनों बच्चों के साथ उछलकर सड़क पर जा गिरीं। इसी दौरान अनियंत्रित टैंकर का पहिया उन्हें कुचलता हुआ आगे निकल गया।

PunjabKesariइस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में सिर और शरीर में गंभीर चोटें आने के कारण अनीता, मासूम रोहन (2 वर्ष) और दुधमुंही बच्ची संतोषी (1 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे अशोक देवड़ा भी घायल हो गए।

हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में अशोक को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पंचनामा बनाकर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!