नारकोटिक्स कार्रवाई के बीच मौत का तांडव! नवदंपति की दर्दनाक मौत, मासूम लड़ रहा ज़िन्दगी की जंग

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Jul, 2026 05:12 PM

tragedy strikes amidst narcotics crackdown newlyweds die a

गुना (मिसबाह नूर): गुना से लगभग 8 किलोमीटर दूर ग्राम मावन के पास शुक्रवार शाम डोडा चूरा तस्करों का पीछा कर रही केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम की कार्रवाई के दौरान, तस्करों की एस्कॉर्ट तेज रफ्तार बेकाबू कार ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार...

गुना (मिसबाह नूर): गुना से लगभग 8 किलोमीटर दूर ग्राम मावन के पास शुक्रवार शाम डोडा चूरा तस्करों का पीछा कर रही केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम की कार्रवाई के दौरान, तस्करों की एस्कॉर्ट तेज रफ्तार बेकाबू कार ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार नवविवाहित पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका मासूम भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके अलावा घर के बाहर खड़े कुछ अन्य ग्रामीण भी चपेट में आने से घायल हुए हैं। कार्रवाई के दौरान नारटोटिक्स टीम ने 3 करोड़ का डोडा चूरा और एक ट्रक भी जब्त किया है।

PunjabKesari

जानकारी सामने आई है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे केंद्रीय नारकोटिक्स की टीम मावन क्षेत्र में डोडा चूरा से भरे एक ट्रक को पकड़ने की कार्रवाई कर रही थी। पुलिस और नारकोटिक्स टीम की भनक लगते ही ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही कार का चालक अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाने लगा। इसी अफरा-तफरी और पुलिस से बचने की होड़ में तस्कर की बेकाबू कार ने सड़क पर दो बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

इस भीषण दुर्घटना में में जान गंवाने वाले दंपति की पहचान कालू और उनकी पत्नी पिंकी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सरसी थाना क्षेत्र के गणेश खेड़ा के रहने वाले थे। दोनों पिछले कुछ महीनों से मावन में एक फार्म हाउस पर रहकर काम कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि कालू और पिंकी का विवाह महज 8 से 10 महीने पहले ही हुआ था। शुक्रवार को दोनों अपनी बुआ के घर ग्राम पगारा गए हुए थे। वहां से लौटते समय वे इस वीभत्स हादसे का शिकार हो गए।

PunjabKesari

कालू के बड़े भाई भोगड़ा की पत्नी क्रांति की कुछ समय पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी, जिसके बाद से कालू और पिंकी उनके बेटे अरुण को बड़े लाड़-प्यार से अपने साथ रख रहे थे। हादसे के वक्त अरुण भी उनके साथ बाइक पर था। टक्कर में मासूम अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। हादसे के तुरंत बाद नारकोटिक्स की टीम घायल बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी।

वहीं, नारकोटिक्स और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत तस्करों के ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जिससे करीब 3 करोड़ रुपये की कीमत का मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त होने की सूचना है। इसके साथ ही दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार को भी जब्त किया गया है, जिसके भीतर से कई फर्जी नंबर प्लेटें बरामद हुई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि डोडा चूरा से भरा ट्रक नारकोटिक्स की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। शनिवार को जिला अस्पताल में मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश और आगे की वैधानिक जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!