बेहद रोचक हुई दतिया की जंग,कांग्रेस टिकट के लिए इन 4 नामों में से एक का हो सकता है ऐलान,ये हैं जीत के घोड़े

Edited By Desh Raj, Updated: 05 Jul, 2026 05:12 PM

the battle for the datia by election has become extremely interesting

मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही इस चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में आ गए हैं। कल दतिया में जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं...

(डेस्क): मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही इस चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में आ गए हैं। कल दतिया में जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा था औऱ दतिया में अंहकार को हराने की अपील की थी। इस मौके पर कल कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्याशी चयन को लेकर जीतू पटवारी से ऐलान की घोषणा कर रहे थे। लेकिन जीतू पटवारी ने सस्पेंस बरकरार रखते हुए कहा था कि हमारा प्रत्याशी हाथ का पंजा है। 

लेकिन फिर भी दतिया सीट के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम का ऐलान जल्द किए जाने की बात सामने आ रही है। सभी की निगाहें पार्टी के टिकट पर टिकी हैं। वहीं खबर है कि दतिया सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर राजेंद्र भारती की पत्नी और बेटे के नामों पर मंथन हो रहा है। इन दोनों में से किसी एक को टिकट दिया जा सकता है। इसके अलावा दो अन्य बड़े नेता भी पार्टी से अपने लिए विधानसभा का टिकट मांग रहे हैं।

कांग्रेस से टिकट के तीन प्रबल दावेदार

हालांकि पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती दतिया सीट के लिए अपने बेटे को टिकट दिलाने के लिए भोपाल से दिल्ली तक जोर लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए अवधेश नायक भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहले नायक को ही टिकट दिया था, लेकिन विरोध के बाद भारती को मैदान में उतारा गया। इसके साथ ही दतिया से पहले विधायक रह चुके घनश्याम सिंह भी दावेदारों में शामिल हैं।

सहानुभूति फैक्टर भी देख रही है कांग्रेस

हालांकि टिकट किसे मिलेगा इसके लिए  प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी कल यानी कि 4 जुलाई को दतिया पहुंचे थे और स्थानीय नेताओं के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। लिहाजा अभी 8 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट में भारती के केस में सुनवाई है लेकिन उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नामों पर विचार और मंथन जारी है। फिलहाल इस बात की पूरी संभावना है कि कांग्रेस  सहानुभूति के लिए  पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के परिवार से किसी को मैदान में उतार सकती है। इसिलए प्रत्याशी के रूप में उनकी पत्नी और बेटे के नामों पर विचार चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!