एक साथ तीन सगे भाई-बहनों की उठेगी अर्थी, नदी में डूबने से हुई मौत; पूरे गांव में पसरा मातम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Apr, 2026 01:54 PM

three siblings who died by drowning in a river will be cremated together

बड़वानीः मध्यप्रदेश में बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र में नदी में नहाने के दौरान तीन सगे भाई-बहनों की डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 10 वर्षीय राधा, 8 वर्षीय राजवीर...

 

बड़वानीः मध्यप्रदेश में बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र में नदी में नहाने के दौरान तीन सगे भाई-बहनों की डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 10 वर्षीय राधा, 8 वर्षीय राजवीर और 6 वर्षीय जयवीर के रूप में हुई है।

तीनों बच्चे देवली निवासी पवन ब्राह्मणे के पुत्र-पुत्री थे, जो अपने मामा के घर बिलवा पनाली आए हुए थे। परिवार की बड़ी पुत्री राधिका पहले से ही दूसरे मामा के यहां ठहरी हुई थी। बताया गया है कि बुधवार दोपहर भोजन के बाद तीनों बच्चे अपनी बड़ी बहन राधिका से मिलने के लिए निकले। रास्ते में अनेर नदी के पास पहुंचकर उन्होंने नहाने की इच्छा जताई और पानी में उतर गए। पुलिस के अनुसार बच्चों को तैरना आता था, लेकिन नदी की अधिक गहराई के कारण वे डूब गए। काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

राधिका के पास पहुंचने पर पता चला कि बच्चे वहां नहीं पहुंचे। इसके बाद नदी किनारे उनके कपड़े और चप्पल मिलने पर आशंका गहराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर तीनों के शव नदी से बाहर निकाले और अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बेसुध हो गए, जिनका उपचार कराया गया। गुरुवार सुबह पोस्टमाटर्म के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!