Edited By Desh Raj, Updated: 15 Mar, 2026 03:02 PM

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां एक पुलिसवाले को ऐसी सजा मिली है जो काफी चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल यहां पर एक (TI) थाना प्रभारी बिना बताए डयूटी से गायब हो गए थे जिस पर SP ने उन्हें ऐसी सजा दी जो कि...
(जबलपुर): मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां एक पुलिसवाले को ऐसी सजा मिली है जो काफी चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल यहां पर एक (TI) थाना प्रभारी बिना बताए डयूटी से गायब हो गए थे जिस पर SP ने उन्हें ऐसी सजा दी जो कि सुर्खियां बन गईं। दरअसल बतौर सजा टीआइ को पूरे दिन एसपी ऑफिस में खड़ा रखा गया, जो काफी चर्चा का विषय बन गया।
रात को थाने से ड्यूटी करके निकले लेकिन सुबह थाने नहीं पहुंचे
दरअसल बेलखेड़ा थाना प्रभारी लवकेश उपाध्याय गुरुवार रात को थाने से अपनी ड्यूटी करके निकले थे लेकिन अगली सुबह यानिकी शुक्रवार सुबह वे थाने नहीं पहुंचे। बस इसी बात पर एसपी नाराज हो गए और फिर टीआई साहब को पूरा दिन SP ऑफिस में खड़े रहने की सजा मिली। शुक्रवार को पूरे दिन वो कार्यस्थल पर नहीं पहुंचे जिसके चलते उनकी गैर हाजिरी दर्ज की गई। शनिवार को उन्हें एसपी ऑफिस बुलाया गया। लेकिन टीआई को भी पता नहीं था कि अब क्या होने वाला है।
लवकेश उपाध्याय को एसपी ऑफिस में सुबह 11 बजे से देर शाम तक सजा के तौर पर खड़े होने को कहा गया। वहीं एसपी सम्पत उपाध्याय काम में इतने बिजी थी कि वो टीआइ उनसे मिल ही नहीं पाए और टीआई शाम तक खड़े रहे
टीआइ को पूरे दिन एसपी ऑफिस में खड़ा रखा
उन्हें एसपी के सामने पेश होकर बताना था कि बिना किसी अधिकारी को जानकारी दिए बिना वो पूरे दिन थाने से क्यों गायब थे, लेकिन, एसपी ने उनसे मुलाकात नहीं की, बतौर सजा टीआइ को पूरे दिन एसपी ऑफिस में खड़ा रखा गया।
शुक्रवार को थाना प्रभारी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह और शाम को होने वाली गणना दर्ज नहीं कराई औऱ दिन भर लोकेशन भी नहीं दी। फिर आदेश आया कि थाने में उनकी आमद नहीं ली जाए। इस तरह से शनिवार को एसपी उनसे मिले नहीं और रविवार को एसपी कार्यालय बंद रहेगा। ऐसे में अब टीआइ की मुलाकात सोमवार को ही एसपी से हो सकती है।