Edited By meena, Updated: 07 Jan, 2022 02:57 PM

मानों कोरोना वायरस के पंख लग गए हो और उसकी उड़ान अब इतनी ऊंचाई तक पहुंच गई कि उसे देखने के लिए सर ऊंचा करना पड़ रहा है और डॉक्टरों की भाषा में उसे बढ़ता खतरा कहते हैं। जी हां इंदौर में दिन ब दिन ऐसे बढ़ रहा है जैसे मेहमान नहीं बल्कि दामाद हो और चीन के...
इंदौर(सचिन बहरानी): मानों कोरोना वायरस के पंख लग गए हो और उसकी उड़ान अब इतनी ऊंचाई तक पहुंच गई कि उसे देखने के लिए सर ऊंचा करना पड़ रहा है और डॉक्टरों की भाषा में उसे बढ़ता खतरा कहते हैं। जी हां इंदौर में दिन ब दिन ऐसे बढ़ रहा है जैसे मेहमान नहीं बल्कि दामाद हो और चीन के वुहान से आने के बाद जाने का नाम नहीं ले रहा। यहां तक मेहमान बनकर आने के बाद वापस जाने के बजाय पूरे भारत में अपनी पकड़ ऐसे बना रहा है जैसे ये घर उसी का हो।...और साल 2022 के जनवरी माह में इस बिन बुलाए मेहमान ने अपने पैर ऐसे पसारे की घर वालों यानी (भारत वासियों) को परेशानी की हद तक हैरान करते हुए सभी को परेशान कर दिया।
अब बात 6 जनवरी को सामने आए कोरोना अपडेट की तो आपको जान कर दुख होगा कि नए पॉजिटिव 584 मरीज स्वास्थ विभाग के बुलेटिन में निकलकर सामने आए हैं। वही 21 मरीज रिपीट आये हैं। अभी तक के पॉजिटिव मरीजों की बात की जाए तो आंकड़ा 155533 रहा है...हालांकि जिला प्रशासन इंदौर नगर निगम और स्वास्थ विभाग की तैयारियों के साथ साथ अस्पतालों में इंतज़ाम को लेकर की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। बदलते हालत और बढ़ते मरीजों के बाद भी अभी तक राज्य शासन और इंदौर जिलाधीश की ओर से कोई संकेत शहर को पूरी तरह से बन्द करने या फिर लॉक डाउन लगाने के फिलहाल तक नहीं मिले हैं। बढ़ते मरीजों को देख हम सिर्फ यही प्रार्थना भगवान से कर सकते हैं कि बढ़ती चेन किसी भी तरह ब्रेक हो और शहर के साथ साथ प्रदेश और देश भी स्वास्थ रहे।