बॉलीवुड स्टार सलमान और जैकलीन आज आएंगे भोपाल, आईफा अवार्ड 2020 की करेंगे अनाउंसमेंट

Edited By meena, Updated: 03 Feb, 2020 11:51 AM

today bollywood stars salman and jacqueline will come to bhopal

मध्य प्रदेश में हो रहे आईफा अवार्ड 2020 की औपचारिक घोषणा के लिए आज सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज भोपाल आएंगे। इस दौरान आईफा अवॉर्ड्स के तारीखों की घोषणा ...

भोपाल: मध्य प्रदेश में हो रहे आईफा अवार्ड 2020 की औपचारिक घोषणा के लिए आज सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज भोपाल आएंगे। इस दौरान आईफा अवॉर्ड्स के तारीखों की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम शाम 5 बजे मिंटो हॉल में शुरू होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, विज़क्राफ्ट के एंड्रे टिमिन्स, सब्बस जोसफ और विराफ सरकारी भी मौजूद रहेंगे। 

PunjabKesari

आईफा 2020 का आयोजन 27 से 29 मार्च के बीच कराया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन एक दिन भोपाल और बाकी दिन इंदौर में होना है। आईफा अवार्ड में 400 से अधिक फिल्म कलाकार समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री से पांच हजार से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे। आयोजन के लिए नेहरू स्टेडियम लगभग तय है। आयोजक कंपनी विजक्राफ्ट ने होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज की लोकेशंस भी देखी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!