सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने राहगीरों को कुचला, तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत...

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Mar, 2024 10:38 AM

tragic road accident in sidhi car crushed pedestrians

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सीधी - व्योहारी मार्ग पर यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार वाहन ने राहगीरों को कुचल दिया। जिसके बाद अनियंत्रित होकर बोलेरो वाहन पलट गया। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।


मझौली थाना क्षेत्र में कुछ लोग सड़क पर पैदल जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसके बाद गाड़ी पलट गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

PunjabKesari


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपी चालक की भी अभी पुलिस तलाश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!