मकान की खुदाई के दौरान मिला खजाना, चांदी के सिक्कों और रॉड से भरा कलश देखकर, लोग रह गए दंग

Edited By Himansh sharma, Updated: 24 May, 2026 04:37 PM

treasure found during house dig silver coins and rods in pot

दमोह के फुटेरा वार्ड-3 में एक मकान निर्माण के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब पिलर की खुदाई में भारी मात्रा में चांदी के सिक्के और धातु की वस्तुएं मिलने का दावा किया गया।

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह के फुटेरा वार्ड-3 में एक मकान निर्माण के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब पिलर की खुदाई में भारी मात्रा में चांदी के सिक्के और धातु की वस्तुएं मिलने का दावा किया गया। मजदूरों के अनुसार, मिट्टी से भरे एक पुराने कलश में ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के और कुछ चांदी की रॉड मिलीं, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना के मुताबिक, मजदूरों ने दावा किया कि लगभग 35 किलो से अधिक चांदी के सिक्के मिले थे, जिन्हें मकान मालिक ने एक बाल्टी में भरकर अपने पास रख लिया। बाद में मजदूरों ने हिस्सा न मिलने का आरोप लगाते हुए गांव के पूर्व सरपंच को जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मकान मालिक आलोक सोनी के पास से अब तक 42 चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं। वहीं, पास के एक अन्य घर से भी कुछ सिक्के स्टील के डिब्बे में छुपाकर रखे होने की बात सामने आई है। मजदूरों और मकान मालिक के बयानों में विरोधाभास देखने को मिल रहा है। मजदूरों का कहना है कि बड़ी मात्रा में चांदी निकली थी, जबकि मकान मालिक इसे केवल 42 सिक्कों तक सीमित बता रहे हैं।

पुरातत्व विभाग के अनुसार, ये सिक्के ब्रिटिश काल (18वीं–19वीं सदी) के हैं, जिन पर महारानी विक्टोरिया और जॉर्ज पंचम की तस्वीरें अंकित हैं। विभाग ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी है और आगे की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस, राजस्व विभाग और पुरातत्व विभाग संयुक्त रूप से यह पता लगाने में जुटे हैं कि यह पुराना खजाना कितना बड़ा है और इसका वास्तविक स्रोत क्या है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!