बाबा के भेष में शैतान! कारनामें जानकर दंग रह जाएंगे, लोग बोले- हमारे बेटे सुरक्षित नहीं

Edited By meena, Updated: 09 May, 2026 08:22 PM

people distressed by the alleged misdeeds of a baba in chhindwara have approac

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में ब्लैकमेलिंग का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां आरोपी एक बाबा है। बाबा के शिकार 4 युवक हो चुके थे, पांचवे की बारी थी, इससे पहले ही बाबा की...

छिंदवाड़ा (साहुल सिंह) : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में ब्लैकमेलिंग का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां आरोपी एक बाबा है। बाबा के शिकार 4 युवक हो चुके थे, पांचवे की बारी थी, इससे पहले ही बाबा की करतूतों से परेशान कोतवाली थाना क्षेत्र के लोगों ने अब पुलिस से मदद मांगी है और अपने बेटों की सुरक्षा के लिए ज्ञापन सौंपा।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, लोगों का आरोप है कि शहर के छोटी बाजार इलाके के निवासियों ने एक तथाकथित 'बाबा' पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि श्याम बाबा करके एक व्यक्ति जो कि छोटी बाजार इलाके में रहता है। इस बाबा ने एक युवती को रखा है जिसके जरिए ये इलाके के नौजवानों को रेप के झूठे मामलों में फंसाता है। अब तक 4 युवकों पर रेप के आरोप लग चुके हैं, अब बाबा का यह पांचवा केस है। लोगों का कहना है कि हमारे बेटे सुरक्षित नहीं है।

PunjabKesari

इसे लेकर स्थानीय लोगों ने ​परेशान होकर शनिवार को बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्रवासियों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत करते हुए बताया कि यह बाबा एक युवती के जरिए इलाके के नौजवानों को रेप के झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देता है और फिर उनसे मोटी रकम वसूलने की साजिश रचता है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों की जांच की जांच के बाद ही कोई एक्शन लिया जाए। हमारे बेटे सुरक्षित नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!