कान्हा में बाघ सुरक्षित नहीं? ढिगडोला की मौत के बाद वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल, कौन जिम्मेदार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 May, 2026 02:56 PM

are tigers safe in kanha dhigdola s death raises serious questions about who

MP Desk: मध्यप्रदेश के गौरव कान्हा नेशनल पार्क से एक बार फिर बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। जहां एक चर्चित बाघ “ढ़िगडोला" की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिसने वन विभाग और पार्क प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

MP Desk: मध्यप्रदेश के गौरव कान्हा नेशनल पार्क से एक बार फिर बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। जहां एक चर्चित बाघ “ढ़िगडोला" की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिसने वन विभाग और पार्क प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

PunjabKesari

गौरतलब है कि इससे पहले भी कुछ दिन पहले चार शावकों और एक मादा टाइग्रेस की मौत ने सनसनी फैला दी थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने यह संकेत दे दिया है कि कहीं न कहीं बड़ी चूक हो रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है। क्या कान्हा नेशनल पार्क का प्रबंधन इन बेजुबान बाघों की सुरक्षा करने में नाकाम हो रहा है? क्या इन मौतों के पीछे लापरवाही है या फिर कोई और गहरी वजह है?

PunjabKesari

प्रदेशभर में वन्यजीव प्रेमियों और आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोग मांग कर रहे हैं कि इन मौतों की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल, हर किसी की निगाहें प्रशासन और पार्क प्रबंधन पर टिकी हैं। क्या इन सवालों के जवाब मिल पाएंगे, या फिर ये मौतें यूं ही रहस्य बनी रहेंगी? इधर, लगातार हो रही टाइगरों की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!