Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 May, 2026 06:07 PM

ग्वालियर (अंकुर): एमपी के ग्वालियर में क्राइम ब्रांच के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। शनिवार दोपहर को टीम ने शहर के कैलाश विहार स्थित होटल एचजी में छापेमारी की। यहां एक कमरे में साइबर ठगी के इंटरनेशनल नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मौके पर चार एजेंटों को...
ग्वालियर (अंकुर): एमपी के ग्वालियर में क्राइम ब्रांच के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। शनिवार दोपहर को टीम ने शहर के कैलाश विहार स्थित होटल एचजी में छापेमारी की। यहां एक कमरे में साइबर ठगी के इंटरनेशनल नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मौके पर चार एजेंटों को गिरफ्तार किया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं।
दरअसल, क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर होटल एचजी में छापेमारी की गई। पुलिस को बताया गया था कि यहां एक कमरे में कुछ संदिग्ध युवक रुके हुए हैं। जोकि संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने जब दबिश दी, तो होटल के कमरे का अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए। यहां लैपटॉप और दर्जनों मोबाइल मिले। मौके पर चार युवक मौजूद थे। यह होटल के कमरे से ही साइबर ठगी का पूरा नेटवर्क संचालित कर रहे थे।
चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि इस गिरोह के संबंध पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं। म्यूल खातों का नेटवर्क पाकिस्तान के कंट्री कोड वाले मोबाइल नंबरों से चलाया जा रहा था। फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो ग्वालियर, एक मुरैना और एक राजस्थान के धौलपुर का रहने वाला है।