Edited By meena, Updated: 09 Feb, 2025 06:56 PM
![tribal woman raped at gunpoint in dabra](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_18_55_026616889112-ll.jpg)
मध्य प्रदेश के डबरा में आदिवासी महिला के साथ गन पॉइंट पर बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है...
डबरा (भरत रावत) : मध्य प्रदेश के डबरा में आदिवासी महिला के साथ गन पॉइंट पर बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर हैवानियत की हदें पार कर दी। मामला डबरा सिटी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला के मुताबिक, शनिवार रात को करीब 1 से 1.30 बजे के आरोपी महेंद्र बाथम निवासी ग्राम हरीपुर जबरन उसके घर में घुस आया। उसने गन पॉइंट पर उसके साथ संबंध बनाए और घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी देकर वह वहां से फरार हो गया। इसके बाद डरी-सहमी पीड़िता ने आखिरकार डबरा सिटी थाना अपने परिजनों के साथ पहुंची और पुलिसवालों को आप बीती बताई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आसमानी ढाबा मालिक के लड़के महेंद्र बाथम पर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध जांच शुरु कर दी है।
आरोपी युवक महेंद्र बाथम पर इन धाराओं में हुआ मामला दर्ज!
8 फरवरी की शाम 6:20 बजे पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद निरीक्षक यशवंत गोयल के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल धारा 376 (बलात्कार), 456 (घर में अनधिकृत प्रवेश), 506 (जान से मारने की धमकी) और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3 (2) (व्ही), 3(1) (डब्ल्यू) (आई) के तहत मामला दर्ज कर लिया।