लोडिंग वाहन को धक्का लगा रहे लोगों को पीछे से ट्रक ने कुचला, 3 की दर्दनाक मौत

Edited By meena, Updated: 27 Jan, 2023 11:54 AM

truck crushed people pushing loading vehicle from behind 3 died painfully

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जहां मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्द पर लोडिंग गाड़ी को धक्का लगा रहे लोगों को पीछे से ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जहां मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्द पर लोडिंग गाड़ी को धक्का लगा रहे लोगों को पीछे से ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात की है। जहां लोडिंग वाहन चलते चलते रुक गया। सड़क पर जाम न लगे इसे लेकर कुछ लो उसे पीछे से धक्का लगा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने सभी को कुचल दिया। प्रत्‍यक्षदर्शियों की माने तो टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 3 लोगों के चिथड़े उड़ गए। उनके शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर बचाव दल व पुलिस पहुंची व घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!