गौहत्या के आरोपी मोहम्मद स्माइल समेत नाबालिग गिरफ्तार, नदी में मिला था गाय का कटा हुआ सिर

Edited By meena, Updated: 30 Sep, 2025 12:44 PM

two accused of cow slaughter arrested in rewa

रीवा जिले की बिछिया पुलिस ने गौहत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को...

रीवा (गोविंद सिंह) : रीवा जिले की बिछिया पुलिस ने गौहत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते दिन बिछिया नदी में गाय का कटा हुआ सिर मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश में सड़क जाम कर दिया था और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

PunjabKesari

इस घटना के बाद कुछ गौसेवक एसपी ऑफिस पहुंचे और रासुका लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर ली। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग एवं मोहम्मद स्माइल निवासी बिछिया शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!