BJP में भूपेंद्र सिंह की नहीं चल रही? क्या भाजपा ने कर दिया Bhupendra को दरकिनार, जानिए क्या है मामला?

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Jan, 2025 03:49 PM

two district presidents have been appointed in sagar district

भाजपा में क्या भूपेंद्र सिंह की नहीं चल रही?

भोपाल। क्या मध्यप्रदेश BJP में अब भूपेंद्र सिंह की नहीं चलती,क्या भाजपा ने भूपेंद्र सिंह से किनारा कर लिया है। ये सवाल इस लिए उठ रहे हैं क्योंकि हाल में ही भाजपा ने जिला अध्यक्षों की सूची जारी की हर जिले से हटकर सागर में दो जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि सागर जिला जहां से भाजपा के तीन दिग्गज भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव और गोविंद सिंह राजपूत आते हैं। यहां भाजपा ने किन समीकरणों पर जिला अध्यक्ष घोषित किए हैं ... और इस जिले में भाजपा ने दो अध्यक्ष क्यों बनाए हैं.. आइए जानते हैं...

मध्यप्रदेश भाजपा ने हाल ही में अपने जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है। अब तक जारी की गई 4 सूचियों में भाजपा ने 47 जिलाध्यक्ष बनाए हैं। लेकिन सागर इकलौता जिला है जहां भाजपा ने 2 जिलाध्यक्ष बनाए हैं, पहला नाम है रानी पटेल कुशवाहा औऱ दूसरा नाम है श्याम तिवारी का लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों जिलाध्यक्षों में कौन सा किस नेता का करीबी है। इन दोनों को चुनने में सागर में किन दिग्गजों की चली है .. क्योंकि सागर से तीन दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह गोपाल भार्गव और गोविंद सिंह आते हैं। पिछले कुछ समय से भूपेंद्र सिंह और गोपाल भार्गव दोनों की नाराजगी खुलकर सामने आई है। गोपाल के मुकाबले भूपेंद्र सिंह तो कुछ ज्यादा ही नाराज दिखे हैं। ऐसे में हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी थीं की मध्यप्रदेश भाजपा हाईकमान सागर से किस खेमे से जिला अध्यक्ष बनाएगी और किसे दरकिनार किया जाएगा तो आपको बता दें की सागर ग्रामीण से भाजपा ने रानी पटेल को जिला अध्यक्ष चुना है।  रानी पटेल को गोपाल भार्गव का करीबी बताया जाता है, गोपाल भार्गव खुलकर रानी का समर्थन भी कर चुके हैं। वहीं जब रानी पटेल को सागर ग्रामीण का जिला अध्यक्ष बनाया गया तो उन्हें लंबा चौड़ा ट्वीट करते हुए न सिर्फ रानी को बधाई दी .. बल्कि हाईकमान के इस फैसले पर खुशी भी जताई, मेरी अनुशंसा और सुझाव को मान्य करने के लिए मैं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार और धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। आगे भार्गव ने लिखा है कि रानी कुशवाहा का रहली विधानसभा क्षेत्र के वार्ड से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होना और फिर पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त होना , यह पिछड़े वर्ग और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मेरे द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम हैं।

भार्गव के इस संदेश के बाद ये बात तो साफ हो गई कि रानी पटेल गोपाल भार्गव के खेमे से चुनी गई हैं.. और अब बात करते हैं कि सागर शहर से जिसे अध्यक्ष चुना गया है वो किस खेमे के हैं और किसके करीबी.. तो आपको बता दें कि सागर शहर से भाजपा ने श्याम तिवारी को चुना है।श्याम तिवारी को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को खुला समर्थन मिला है .. वहीं श्याम तिवारी को सागर शहर का अध्यक्ष चुने जाने के बाद गोविंद सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है … कि  आज सागर मातेश्वरी निवास पर पधारे नव नियुक्त भारतीय जनता पार्टी सागर नगर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी जी को सागर नगर जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं .,..

PunjabKesariइन दोनों नामों के आने के बाद ये तो साफ हो गया की भाजपा ने गोपाल भार्गव और गोविंद सिंह राजपूत का तो पूरा ख्याल रखा... लेकिन एक बार फिर भूपेंद्र सिंह की यहां नहीं चली है। भूपेंद्र सिंह लंबे वक्त से पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं। वे खुलकर कई बार बिना नाम लिए मंत्री गोविंद सिंह पर निशाना साध चुके हैं। यही नहीं वे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर भी बयान दे चुके हैं ...राजनीतिक गलियारों में भूपेंद्र को वीडी का विरोधी बताया जा रहा है, कहा तो ये भी जा रहा कि की भूपेंद्र सिंह की मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी नहीं बन रही है। ऐसे में सागर जिलाध्यक्षों में से एक भी नाम भूपेंद्र सिंह के खेमे का ना होना क्या इस बात पर मुहर लगाता है ... कि बीजेपी में भूपेंद्र सिंह को साइड किया जा रहा है। क्योंकि खुलकर नाराजगी दिखाने के बाद भी पार्टी के तरफ से भूपेंद्र को खुश करने के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है। तो ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जिलाअध्यक्ष बनाने के प्रक्रिया में भाजपा ने भूपेंद्र सिंह को दरकिनार कर दिया है? हलांकि अब देखने वाली बात होगी कि आगे क्या भूपेंद्र सिंह की नाराजगी औऱ बढ़ेगी या फिर कुछ अलग होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!