छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र के लिए जल्द चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, जानिए टाइम टेबल

Edited By meena, Updated: 03 Dec, 2022 12:06 PM

vande mataram train will run from chhattisgarh to maharashtra soon

छत्तीसगढ़ को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। जल्द ही छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र के लिए नई वंदे मातरम ट्रेन शुरु होने वाली है। रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक नई वंदे भारत ट्रेन 11 दिसंबर को चलने वाली है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। जल्द ही छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र के लिए नई वंदे मातरम ट्रेन शुरु होने वाली है। रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक नई वंदे भारत ट्रेन 11 दिसंबर को चलने वाली है। बताया जा रहा है कि नई ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के बीच चलेगी और रास्ते में रायपुर, दुर्ग और गोंदिया के बाद सीधे नागपुर में रूकेगी।

ये है टाइम टेबल

जानकारी के मुताबिक, वंदे मातरम ट्रेन करीब 412 किलोमीटर की दूरी महज 5.30 घंटे में तय करेगी। टाइम टेबल के मुताबिक वंदेभारत ट्रेन सप्ताह में शनिवार को छोड़ बाकी छह दिन चलेगी। बिलासपुर से सुबह 6.45 बजे छूटकर 8.06 बजे रायपुर, 8.47 बजे दुर्ग, 10.30 बजे गोंदिया होकर 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर नागपुर से छूटकर 15.45 बजे गोंदिया, 17.30 बजे नागपुर, 18.08 बजे रायपुर और 19.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!