Edited By meena, Updated: 13 Aug, 2021 03:17 PM

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र महज दो दिन में सिमट कर रह गया। इसे लेकर कांग्रेस की संभागीय प्रभारी डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ का बयान सामने आया है। साधौ ने मुद्दे उठाने के लिए मीडिया का सहयोग मांगते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दमदार है। इसलिए उसे दबाया...
इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र महज दो दिन में सिमट कर रह गया। इसे लेकर कांग्रेस की संभागीय प्रभारी डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ का बयान सामने आया है। साधौ ने मुद्दे उठाने के लिए मीडिया का सहयोग मांगते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दमदार है। इसलिए उसे दबाया जा रहा है। 4 दिन का सत्र 3 घंटे में समाप्त कर दिया गया। शिवराज सरकार सत्र से भाग रही है। सत्र चलाना सरकार का काम है। मीडिया से बात करते हुए विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा कि विपक्ष का काम विरोध करना, मुद्दे उठाना होते हैं। हम ओबीसी आरक्षण, नेमावर घटना, पेट्रोल डीजल महंगाई का मुद्दा उठाना चाहते थे। जहरीली शराब, शराब माफिया के मुद्दे भी थे।
वहीं बाढ़ के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के वायरल वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बंदरों की तरह कूदा फांदी कर रहे थे, मदद की नौटंकी की कर रहे थे। लोग फंसे हुए थे, लेकिन खुद को एयरलिफ्ट कराया।
कमलनाथ जी ने सारे माफियाओं को नेस्तानाबूद किये लेकिन शिवराज सरकार में फिर उठ खड़ा हुआ। आशीर्वाद यात्रा जैसी कितनी ही यात्रा कर लें, कोई असर नहीं होगा। खंडवा सीट को लेकर कमलनाथ और अरुण यादव में कोई रस्साकसी नहीं है। ये सब जानबूझकर दिखाया जा रहा है, कोई विवाद नहीं है।