Edited By meena, Updated: 31 May, 2026 03:11 PM

जिले की थाना पुरानी बस्ती के 2018 के एक पुराने प्रकरण में राहुल सोनी, रविन्द्र देवांगन और द्रिवेश देवांगन की न्यायालय में पेशी निर्धारित थी। पेशी के दौरान आरोपियों ने अपने मौसेरे भाई राहुल को बोला कि...
रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : जिले की थाना पुरानी बस्ती के 2018 के एक पुराने प्रकरण में राहुल सोनी, रविन्द्र देवांगन और द्रिवेश देवांगन की न्यायालय में पेशी निर्धारित थी। पेशी के दौरान आरोपियों ने अपने मौसेरे भाई राहुल को बोला कि अच्छे से गवाही देना और गाली गलौज कर एक थप्पड़ राहुल को मारा जिससे राहुल सोनी को दिवाल के कोर में टकराने से चोट आई है। आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए द्रिवेश देवांगन को हिरासत में ले लिया गया। घायल राहुल सोनी को आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई है।
गौरतलब है कि दोनों पक्ष न्यायालय में अपनी-अपनी पेशी हेतु स्वयं उपस्थित हुए थे। उन्हें पुलिस द्वारा पेशी के लिए नहीं लाया गया था। साथ ही, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित की जा रही चाकू से हमला किए जाने की सूचना तथ्यहीन एवं भ्रामक है। प्रारंभिक जांच में चाकू से हमला किए जाने की बात सही नहीं पाई गई है।प्रकरण में विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है तथा पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।