बीच सड़क पर महिला के साथ छेड़छाड़, सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक घटना

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Oct, 2025 12:58 PM

woman molested in the middle of the road shameful incident captured on cctv

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं।

सीधी। (सूरज शुक्ला): मध्य प्रदेश के सीधी जिले के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में मिष्ठान भंडार के संचालक द्वारा युवक को पीटा जा रहा है, जबकि दूसरे में सीसीटीवी फुटेज दिखाई दे रहा है जिसमें युवक ने पहले एक महिला के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर गाली-गलौच भी की।

होटल संचालक सवाई सिंह ने बताया कि युवक नशे की हालत में था और उसने पहले महिला के साथ छेड़खानी की। उसके बाद वह होटल स्टाफ के साथ अभद्रता कर रहा था। जब उसे रोका गया, तो उसने संचालक पर गर्म मटर डाल दी, जिससे गुस्साए होटल संचालक ने उसे पीट दिया।

जमोडी पुलिस ने बताया कि घटना संज्ञान में है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!