नाराज महिला BJP पार्षद धूल भरी सड़क में धरने पर बैठी,बोली-अगला कदम ऐसा होगा जो इतिहास में नहीं हुआ होगा

Edited By Desh Raj, Updated: 31 Mar, 2026 05:25 PM

angry female bjp councilor sits on dharna on dusty road against the government

ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां अपनी ही सरकार के खिलाफ सत्ता पक्ष की पार्षद ने मोर्चा खोल दिया है। सड़कों की बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी से नाराज बीजेपी पार्षद अपर्णा पटेल आज सड़क के

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां अपनी ही सरकार के खिलाफ सत्ता पक्ष की पार्षद ने मोर्चा खोल दिया है। सड़कों की बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी से नाराज बीजेपी पार्षद अपर्णा पटेल आज सड़क के बीचों-बीच धरने पर बैठ गईं।

अपनी ही सरकार के खिलाफ उतरी नाराज BJP पार्षद

ग्वालियर की सड़कों पर आज यह नजारा चर्चा का विषय बना हुआ है। जनता की समस्याओं और जर्जर सड़कों को लेकर लगातार शिकायतों के बाद जब सब्र का बांध टूटा, तो पार्षद खुद सड़क की धूल और गड्ढों के बीच धरने पर बैठ गईं।

पार्षद का आरोप है कि क्षेत्र की सड़कों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई बार अधिकारियों को अल्टीमेटम देने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। धूल और गड्ढों से परेशान जनता अब सीधे पार्षद से जवाब मांग रही है, जिसके बाद उन्होंने यह सख्त कदम उठाया।

बीच सड़क दिया धरना,  ट्रैफिक की रफ्तार भी थमी

बीच सड़क पर धरने के चलते ट्रैफिक की रफ्तार भी थम गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पार्षद अपर्णा पटेल का साफ कहना है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर ठोस आश्वासन नहीं देते, वे धरने से नहीं उठेंगी।

सत्ता पक्ष की पार्षद का इस तरह सड़क पर उतरना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि इस प्रदर्शन के बाद क्या ग्वालियर की बदहाल सड़कों की स्थिति सुधरती है या नहीं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!