तेरे भाई ने दहेज में भैंस नहीं दी, रोज-रोज के तानों से तंग होकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Oct, 2025 01:08 PM

woman tortured for dowry

दहेज में मुर्रा भैंस नहीं देने पर ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग होकर नवविवाहिता विमलेश बघेल (21) ने एसिड पी लिया।

ग्वालियर। दहेज में मुर्रा भैंस नहीं देने पर ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग होकर नवविवाहिता विमलेश बघेल (21) ने एसिड पी लिया। घटना 21 सितंबर 2025 की है, लेकिन पुलिस ने 17 अक्टूबर को पति, सास-ससुर और जेठ-जेठानी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, विमलेश की शादी 31 जनवरी 2024 को दिनेश बघेल से हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद से ससुराल वाले उसे दहेज में मुर्रा भैंस लाने के लिए रोज तंग करने लगे। कहा जाता है कि, "तेरे भाई ने भैंस नहीं दी।" 20 सितंबर को मारपीट के बाद विमलेश ने 21 सितंबर को आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि जिस मुर्रा भैंस की मांग की जा रही थी, उसकी कीमत 1.5 से 2 लाख रुपए थी। आरोपी अभी फरार हैं, और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!