जनसुनवाई में महिला ने कलेक्टर परिसर में फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, मचा हड़कंप

Edited By meena, Updated: 04 Dec, 2024 01:51 PM

woman tried to commit suicide in collector s campus

मध्य प्रदेश के सागर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला कलेक्टर परिसर में लगे पेड़ पर रस्सी...

सागर (देवेंद्र कश्यप) : मध्य प्रदेश के सागर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला कलेक्टर परिसर में लगे पेड़ पर रस्सी डालकर फांसी लगाने का प्रयास करने लगी। यह देखकर प्रशासन तत्काल हरकत में आया और आनन-फानन में आसपास मौजूद कर्मचारियों ने महिला को पकड़ लिया और उसे समझाने का प्रयास किया।

PunjabKesari

पीड़ित महिला बीना के ग्राम बसारी से आई थी। महिला का आरोप है कि पिछले 5 सालों से प्रशासन के चक्कर काट रही हूं लेकिन आज तक न्याय नहीं मिला। महिला का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया और जमीन धोखे से अपना नाम भी कर ली। महिला पिछले 5 सालों से जमीन वापस पाने के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रही है लेकिन आज दिनांक तक उसको जमीन वापस नहीं मिल सकी। इसी से तंग आकर महिला ने सागर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान यह कदम उठा लिया।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!