इंदौर में कोरोना से बिगड़ते हालात, नई गाइडलाइन जारी

Edited By meena, Updated: 23 Nov, 2020 05:55 PM

worst situation due to corona in indore

इंदौर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्दे नजर कलेक्टर मनीष सिंह ने नए आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत अब इंदौर में शादी, धार्मिक व सामाजिक समारोह में 250 लोगों को अनुमति होगी। संबंधित थाने पर इनकी सूचना देकर पावती लेना जरुरी होगा। सभी दुकानें,...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्दे नजर कलेक्टर मनीष सिंह ने नए आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत अब इंदौर में शादी, धार्मिक व सामाजिक समारोह में 250 लोगों को अनुमति होगी। संबंधित थाने पर इनकी सूचना देकर पावती लेना जरुरी होगा। सभी दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय का समय रात्रि 8 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं शवयात्रा/जनाजे में 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

PunjabKesari

मास्क न पहनने पर 100 रुपये फाइन रहेगा, आगे सख्ती की जाएगी। रात 10 बजे कार्यक्रम समाप्त हो उसकी जिमेदारी आयोजक की होगी। बारात में अधिकतम 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे , बैंड बाजे वालों की संख्या इनके अलावा रहेगी। रात 10:00 बजे तक ही शादी के आयोजन की अनुमति रहेगी। उसके बाद कैटरिंग, टेंट या आयोजकों को आने-जाने की अनुमति होगी, लेकिन आयोजन 10 बजे खत्म करना होगा। रात्रि में दुकानें 8:00 बजे से बंद हो जाएंगी जो सुबह 6:00 बजे खुल सकेगी। सभी आयोजको को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!