बंगले में शराब पार्टी कर रहे थे लड़के-लड़कियां, पुलिस रेड पड़ते ही मची अफरा तफरी

Edited By meena, Updated: 25 Aug, 2020 03:31 PM

20 boys and girls caught in liquor party in bungalow

कनाड़िया थाना क्षेत्र की पॉश कालोनी में पुलिस द्वारा की गई रेड में 15-20 लड़के लड़कियों को पकड़ा। पुलिस ने यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद की। सभी लड़के लड़कियां बंगले पर देर रात पार्टी कर रहे थे। मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र के एम्पायर...

इंदौर(सचिन बहरानी): कनाड़िया थाना क्षेत्र की पॉश कालोनी में पुलिस द्वारा की गई रेड में 15-20 लड़के लड़कियों को पकड़ा। पुलिस ने यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद की। सभी लड़के लड़कियां बंगले पर देर रात पार्टी कर रहे थे। मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र के एम्पायर स्टेट पर महेश अग्रवाल का बंगाल है। जिसमें देर रात कुछ लड़के लडकियां शराब पार्टी कर रहे थे। रहवासियों की शिकायत पर मौके पर पहुंची कनाड़िया पुलिस ने पार्टी बंद करवाकर इन्हें पकड़ा।
PunjabKesari

रहवासियों के अनुसार, इस बंगले का मालिक महेश नाम का शख्स है जो ऑनलाइन बुकिंग करता है। यहां काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह चार-पांच साल से काम कर रहा है। मकान मालिक मुंबई में रहते हैं। पूरी बुकिंग ऑनलाइन होती है। लोग आते हैं, पार्टी करते हैं। इस सप्ताह में ही दो बार पार्टी हो की गई थी।

PunjabKesari
मामले की जानकारी देते हुए टीआई कनाड़िया ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी पर सभी लोग आए थे । फिलहाल जांच पड़ताल की जा रहा है। पुलिस ने लड़कियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें समझाइस देकर छोड़ा गया है वही लड़कों से पूछताछ की जा रही है । वही बंगले के मालिक के बारे में भी जांच पड़ताल कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!