खेल-खेल में 200 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू के लिए आर्मी को बुलाया

Edited By meena, Updated: 04 Nov, 2020 02:23 PM

3 year old innocent dropped in a 400 feet deep borewell pit

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में खेत में खोदे गए बोरवेल के गड्ढे में 3 साल का एक बच्चा गिर गया। बोरवेल के गड्ढा करीब दो सौ फीट बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर प्रशासनिक अमला रेस्क्यू की तैयारियों में जुट गया है। रेस्क्यू के...

निवाड़ी: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में खेत में खोदे गए बोरवेल के गड्ढे में 3 साल का एक बच्चा गिर गया। बोरवेल के गड्ढा करीब दो सौ फीट बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर प्रशासनिक अमला रेस्क्यू की तैयारियों में जुट गया है। रेस्क्यू के लिए सेना की टीम को बुलाया गया है।

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के शैतपुरा गांव में खेत में बोरवेल के लिए गड्ढा खोदा गया था। गड्ढा खुला पड़ा था, उसे लोहे के बर्तन से ढंका गया था। हरिकिशन का चार साल का बेटा प्रह्लाद कुशवाहा इस गडढे के पास खेल रहा था।
PunjabKesari

खेल-खेल में उसने गड्ढे के ऊपर रखे बर्तन को हटाया और उसमें गिर गया। घटना की सूचना पर निवाड़ी की पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह मौके पर मौजूद है और उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए सेना को बुलाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!