भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के कैंप के पास अचानक निकला सांप, मचा हड़कंप

Edited By meena, Updated: 26 Nov, 2022 04:40 PM

a snake suddenly appeared near rahul gandhi s camp

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्यप्रदेश में चौथा दिन है। यात्रा के रुकने के लिए बनाए गए कैंप में आज सुबह अचानक एक सांप निकल आया। सांप भोजन कैंप में निकला था। जिस समय सांप दिखाई दिया। उस समय नेता प्रतिपक्ष गोविंद...

खरगोन/खंडवा(निशात सिद्दिकी): राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्यप्रदेश में चौथा दिन है। यात्रा के रुकने के लिए बनाए गए कैंप में आज सुबह अचानक एक सांप निकल आया। सांप भोजन कैंप में निकला था। जिस समय सांप दिखाई दिया। उस समय नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी वहीं पर मौजूद थे। नेता प्रतिपक्ष ने सांप को पकड़ने की कोशिश भी की। कैंप में मौजूद लोगों ने सांप को पकड़कर सुरक्षित बाहर छोड़ दिया। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। बता दें कि जहां कैंप लगा था। वह एक खुला इलाका था।
 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खरगोन के ग्राम मनिहार में राहुल गांधी के कैंप के पास यात्रियों के लिए बनाए भोजन के कैंप में अचानक सांप निकलने से अफरा-तफरी फैल गई। जिस नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी वही कुर्सी पर बैठे हुए थे। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भी सांप को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन टेंट में मौजूद लोगों ने सांप को पकड़ कर सुरक्षित रूप से  बाहर छोड़ा दिया।

कैंप में सांप निकलने से अफरा-तफरी का माहौल हुआ कुछ लोग सांप को पकड़ने की कोशिश करने लगे तो कुछ लोग उसका वीडियो बनाने लगे। गनीमत रही कि सांप ने किसी को हानि नहीं पहुंचाई और सभी लोग सुरक्षित रहे। सांप मिलने की खबर सुनते ही तुरंत प्रशासन भी चौकन्ना हुआ और मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति का जायजा लेकर भोजन कैंप में फिर से भोजन शुरू करवाया। इन्हीं सब सुरक्षा कारणों के कारण राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को जंगल से वाहनों के द्वारा निकाला जा रहा है। राहुल गांधी यात्रा आज शाम बाबा साहेब की जन्मस्थली महू पहुंचेगी। जहां पर संविधान दिवस के रूप में राहुल गांधी कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ एक सभा को संबोधित करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!