MP में पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान, जानिए किस जिले में कब होंगे चुनाव

Edited By meena, Updated: 04 Dec, 2021 05:18 PM

announcement of dates of panchayat elections

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा आज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस क बाद पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया। आज शाम से प्रदेश में आचार संहिता भी लगा दी जाएगी। पंचायत चुनाव 3 चरणों में होने है। पहला चरण- 6...

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा आज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस क बाद पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया। आज शाम से प्रदेश में आचार संहिता भी लगा दी जाएगी। पंचायत चुनाव 3 चरणों में होने है। पहला चरण- 6 जनवरी, दूसरा चरण- 28 जनवरी, तीसरा चरण- 16 फरवरी को होगा। खास बात यह कि प्रदेश में पहली बार पंचायत चुनावों में ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।

PunjabKesari

PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari
 

प्रदेशभर में कुल 71398 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 9 जिले पहले चरण में इंदौर ग्वालियर भोपाल में पहले चरण में 7 बुरहानपुर, जबलपुर, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, श्योपुर, देवास जिले में वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 36 अगले राउंड में वोटिंग होगी। 859 जिला सदस्य, 6727 जनपद सदस्य, 22581 सरपंच के चुनाव होंगे 362754 लाख पंच के लिए चुनाव होंगे।

PunjabKesari

कुछ खास बातें...
मतदाताओं को पर्ची के साथ कोई एक पहचान पत्र रखना होगा अनिवार्य
दूसरे पड़ोसी विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी कराएंगे चुनाव
55000 evm का होगा ग्राम पंचायत चुनाव में इस्तेमाल
जनपद और जिला सदस्यों के लिए ईवीएम से होगा
मतगणना मतदान जिला केंद्र पर होगी
हर एक पंचायत के लिए एक ईवीएम एक्स्ट्रा रिजर्व में होगी
प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी और चार मतदान अधिकारी रहेंगे।
बता दें कि 114 पंचायतों में मार्च 2022 में कार्यकाल समाप्त होने पर चुनाव होगा। सरकार ने 2014 के आरक्षण की स्थिति बहाल की है। 2014 में जितनी भी नई ग्राम पंचायत और वार्ड बने थे वह विलोपित (निरस्त) किए गए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!