Bigg Boss फेम तान्या मित्तल पर धोखाधड़ी का आरोप! मुंबई के इन्फ्लुएंसर ने ग्वालियर SSP ऑफिस में की शिकायत

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 14 Oct, 2025 06:17 PM

bigg boss fame tanya mittal accused of fraud

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आने वाली Bigg Boss फेम तान्या मित्तल एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने ग्वालियर के SSP ऑफिस में तान्या मित्तल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फैजान ने आरोप लगाया है कि...

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आने वाली Bigg Boss फेम तान्या मित्तल एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने ग्वालियर के SSP ऑफिस में तान्या मित्तल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फैजान ने आरोप लगाया है कि तान्या मित्तल लोगों को रुपयों के लिए धोखा देती हैं और Bigg Boss शो में परिवार व निजी जिंदगी से जुड़े झूठे दावे करती रही हैं। शिकायत में फैजान ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बलराज को तान्या का बॉयफ्रेंड बताया है और आरोप लगाया कि तान्या ने बलराज को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भिजवाया था।

PunjabKesari

फैजान ने पुलिस से तान्या मित्तल के खिलाफ FIR दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें कि फैजान अंसारी विवादों से नए नहीं हैं। वे इससे पहले पूनम पांडे, राखी सावंत, उर्फी जावेद, एल्विश यादव और आशिफ़ मिरियाज जैसे कई सेलेब्रिटीज़ के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं।

पूनम पांडे के झूठे कैंसर पोस्ट के मामले में भी फैजान ने ही कानपुर पुलिस में शिकायत दी थी। इस ताजा शिकायत के बाद सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!