बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पिता का निधन, CM शिवराज व पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया शोक

Edited By meena, Updated: 20 Sep, 2020 11:07 AM

bjp state president vd sharma s father dies

खजुराहो सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पिता अमरसिंह शर्मा का निधन हो गया है। वे 93 वर्ष के थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। वी.डी. शर्मा भोपाल से ग्वालियर पहुंचेंगे जहां मुरैना में गृहग्राम सुरजनपुर में उनके पिता का अंतिम संस्कार...

छतरपुर(राजेश चौरसिया): खजुराहो सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पिता अमरसिंह शर्मा का निधन हो गया है। वे 93 वर्ष के थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। वी.डी. शर्मा भोपाल से ग्वालियर पहुंचेंगे जहां मुरैना में गृहग्राम सुरजनपुर में उनके पिता का अंतिम संस्कार होगा।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक विष्णुदत्त शर्मा के पिता अमर सिंह ग्वालियर में चार दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आये थे। जहां देर रात ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। प्रदेशाध्यक्ष के पिता के निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम कमलनाथ समेत, संघ व बीजेपी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!