CM ने दी विकास की बड़ी सौगात: 280 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, किसानों को सशक्त बनाने पर जोर

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 09 Apr, 2026 08:23 PM

cm sai launches and lays foundation of 280 crore projects in surguja

विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के लुंड्रा में 280 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के लुंड्रा में 280 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ समग्र विकास को नई गति देंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कुल 281 करोड़ रुपये की लागत में 28 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण और 253 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने इसे सरगुजा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि लंबे समय बाद लुंड्रा में इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्य एक साथ शुरू हुए हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कहा कि राज्य सरकार 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कर रही है और भुगतान 24 से 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही किसान उन्नति योजना के तहत अंतर राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ राज्य में प्रभावी रूप से दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने शपथ के 24 घंटे के भीतर 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए, जिनमें से 8 लाख से अधिक पूर्ण हो चुके हैं। साथ ही महतारी वंदन योजना के तहत लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जा रही है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अमित शाह के मार्गदर्शन और सुरक्षा बलों के प्रयासों से अब प्रदेश तेजी से नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए पांच नए मेडिकल कॉलेज और 375 एंबुलेंस सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बिजली, सड़क और कृषि से जुड़े कई अहम योजनाओं का जिक्र करते हुए लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान लुंड्रा क्षेत्र के लिए आधुनिक स्टेडियम, सड़क निर्माण, विश्राम भवन और कृषि उप मंडी जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने राज्य सरकार के विकास कार्यों की सराहना की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!