पुलिस ने कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, दिग्विजय सिंह पर छोड़े आंसू गैस के गोले(video)

Edited By meena, Updated: 23 Jan, 2021 03:58 PM

मध्य प्रदेश में शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने किसान आंदोलन के समर्थन में भोपाल में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की अगुआई में कार्यकर्ता भोपाल के जवाहर चौक पर इक्टठे हुए और राजभवन का घेराव करने पहुंचे...

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने किसान आंदोलन के समर्थन में भोपाल में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की अगुआई में कार्यकर्ता भोपाल के जवाहर चौक पर इक्टठे हुए और राजभवन का घेराव करने पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही रोशनपुरा चौराहे के पास ही कांग्रेसियों को रोक लिया गया।

PunjabKesari

पुलिस ने लाठियां भांजी और वॉटर कैनन भी चलाई। कांग्रेसियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनके बेटे जयवर्धन समेत 20 नेताओं को गिरफ्तार किया गया।

PunjabKesari
पूर्व सीएम कमलनाथ ने की निंदा...
पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए पुलिस के इस व्यवहार की निंदा की और कहा कि किसानों के समर्थन में आज भोपाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हज़ारों किसान भाइयों व कांग्रेसजनों पर शिवराज सरकार के ईशारे पर किये गये बर्बर लाठीचार्ज , आंसू गैस व वाटर केनन छोड़े जाने की व गिरफ़्तारी की कड़ी निंदा करता हूं।

PunjabKesari

इस लाठीचार्ज में कई किसान भाइयों , कांग्रेसजनो , महिलाओं व मीडिया के साथियों को चोटे आई है। उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं। किसानों के समर्थन में हमारा संघर्ष जारी रहेगा , हम ऐसे दमन से डरने-दबने वाले नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!