CM शिवराज की मांग- अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर मिले कोरोना टीका

Edited By meena, Updated: 24 Nov, 2020 06:22 PM

demand for cm shivraj from pm modi

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक। इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद सीएम शिवराज सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की, यह...

भोपाल(प्रतुल पाराशर): कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक। इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद सीएम शिवराज सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की, यह प्रसन्नता और गर्व का विषय है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बैठक में कोरोना वैक्सिन को लेकर चर्चा हुई लेकिन कोरोना वायरस से बचने का कारगर उपाय मास्क है। भले ही वैक्सीन आ जाए लेकिन मास्क लगाना न भूले। वहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि मध्य प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।

PunjabKesari

मंगलवार को आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की ऑनलाइन बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मांग की कि अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के वास्ते प्राथमिकता के आधार पर टीके का प्रबंध किया जाए। बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताया कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के टीके के लिये ‘कोल्ड-चेन’ जैसी तैयारी की है और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के वास्ते प्राथमिकता के आधार पर टीके का प्रबंध किये जाने की मांग की।

PunjabKesari
 

हमारे वैज्ञानिक, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में लगातार यह प्रयास कर रहे हैं कि कोरोना महामारी में से निपटने में जल्दी से वैक्सीन आ जाए और बहुत जल्दी वैक्सीन आने की संभावना है। ह्यूमन ट्रायल भी शुरू हो गए हैं। आज बैठक में हमने यह विचार किया कि वैक्सिन आने पर टीकाकरण का काम कैसे किया जाए। उसकी हमने व्यवस्थाएं बनाई है, मध्यप्रदेश भी पूरी तैयारी कर रहा है। कोल्ड चैन और उसके साथ साथ टीकाकरण के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं, प्रशिक्षण इसकी तैयारी हमने कर ली है। एक राज्य स्तरीय समिति बनाई गई है, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जिले में हम टास्क फोर्स बना रहे हैं, ब्लॉक में भी टास्क फोर्स बनाई जाएगी।

PunjabKesari

प्रशिक्षण देने का काम भी लगातार चल रहा है, ताकि वैक्सीन आते ही हम जनता को वह वैक्सीन लगा सके। टीकाकरण का काम कर सकें। साथ ही प्रधानमंत्री ने भी और मैं भी अपनी जनता से निवेदन करना चाहता हूं। अभी तो वैक्सीन आई नहीं है, लेकिन काम चल रहा है जल्दी ही वैक्सीन आएगी। लेकिन वैक्सिंग भी आ जाए तो हम को ढिलाई बिल्कुल नहीं रखनी है। क्योंकि कोरोना से बचने का सशक्त माध्यम मास्क लगाना है। इसलिए मास्क लगाए रखें दूरी बनाए रखें। सभी समाज सेवी स्वयंसेवी संगठनों से अपील करता हूं, स्वयं भी मास्क लगाएं और किसी ने मास्क नहीं लगाया है तो उनको सझाइश दे। मैं भी समझाइश देने का काम करता हूं। सीएम शिवराज ने कहा मध्यप्रदेश में कोई लॉकडाउन नहीं होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!