दिग्विजय सिंह बोले- देश में अघोषित आपातकाल, केजरीवाल का कसूर कि वे इंडिया गठबंधन के पार्टनर बने

Edited By meena, Updated: 22 Mar, 2024 02:30 PM

digvijay singh said kejriwal s fault partner of india alliance

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर मीडिया को संबोधित किया...

भोपाल (विनीत पाठक): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार जमकर हमला बोला। पूर्व सीएम ने कहा कि केजरीवाल का कसूर सिर्फ इतना है कि वे इंडिया गठबंधन के पार्टनर है। देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। देश में अघोषित आपातकाल है। कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज किए गए ताकि कांग्रेस चुनाव न लड़ पाए। कांग्रेस पंपलेट न छाप पाए। कांग्रेस के प्रत्याशियों को पैसा ना दे पाए। पूर्व सीएम ने कहा कि अन्य किसी पार्टी को इनकम टैक्स नहीं देना है। सिर्फ कांग्रेस पार्टी से इनकम टैक्स लेने का प्रावधान हुआ है। इलेक्टोरल बांड को लेकर भी पूर्व सीएम ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी की गारंटी हफ्ता वसूली है। चंदा दो धंधा लो। कोविड में नकली दवाई बनाने वालों से भी चंदा लेकर उन्हें छोड़ा गया। 

मोदी की गारंटी है- हफ्ता वसूली चंदा दो धंधा लो

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि चंदा दो धंधा लो मोदी की गारंटी है। चार लाख करोड़ के 200 प्रोजेक्ट दिए गए। इसे इलेक्ट्रोल bond लिया गया। 14 प्रोजेक्ट कैसे हैं जहां रेड के बाद चंदा लिया गया। कोविड में नकली दवाई बनाने वालों से भी चंदा लेकर उन्हें छोड़ा गया। देश में लोकतंत्र का लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। जो मैंडेट मिला है वह गलत है इससे लगता है। इनके अति विश्वास के अनुसार सीट आ जाती है। कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज किए गए ताकि कांग्रेस चुनाव न लड़ पाए। कांग्रेस पंपलेट न छाप पाए। कांग्रेस प्रत्याशियों को पैसा न दे पाए। 31 साल बाद एक मामले में अब नोटिस दिया गया है। अन्य किसी पार्टी को इनकम टैक्स नहीं देना सिर्फ कांग्रेस पार्टी से इनकम टैक्स लेने का प्रावधान हुआ। हमारे अकाउंट से सरकार के खाते में राशि जमा कराई गई अफसरों ने बैंक अधिकारियों का दबाव डालकर 105 करोड़ जमा कराए।

PunjabKesari

कांग्रेसियों के बीजेपी छोड़ने पर बोले

भय और लालच दोनों के मिश्रण के कारण बीजेपी में जा रहे हैं जिनको सब कुछ मिला वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।

केजरीवाल का कसूर इंडिया गठबंधन के पार्टनर

ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि इतिहास में पहली बार हुआ कि दो सीटिंग चीफ मिनिस्टर को जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन पर दबाव था कि भाजपा में आ जाइये। आदिासी का चरित्र है, वो मरना पंसद करेगा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल का कसूर इतना था कि नोटिस मिलने पर हाजिर नहीं हुए। उनका यह भी कसूर वह इंडिया गठबंधन के पार्टनर हो गए थे।

PunjabKesari

चुनाव लड़ने पर बोले

अभी लिस्ट आई नहीं है। मैं पार्टी का आदर्श कार्यकर्ता हूं। जहां से कहेंगे चुनाव लड़ेंगे। देश में जहां से भी कहेंगे वहां से चुनाव लड़ूंगा।

EVM पर दिग्विजयसिंह का बड़ा बयान

मशीन में छेड़छाड़ करने वाले पकड़े जाएंगे। हम इसके काफी करीब पहुंच गए हैं। जिस दिन हम पहुंच जाएंगे। उसे दिन देशद्रोह के आरोप में उनको फांसी दी जाएगी।

भोजशाला में ASI सर्वे को लेकर बोले

इनके पास कोई मुद्दे नहीं हैं। हर चुनाव में यह हिन्दू-मुस्लिम करते हैं। भोजशाला में एएसआई सर्वे को लेकर बोले दिग्विजय सिंह। चुनाव के पहले इनका केवल हिंदू मुस्लिम ही मुद्दा होता है। क्या इनको यही समय मिला था ये करने का देश में नियम कानून संविधान का पालन होना चाहिए। इसका पालन करने की जिम्मेदारी होती है जो पद पर होते हैं। हम सबकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!