Edited By meena, Updated: 22 Oct, 2021 11:17 AM
बेंगलुरु से दिल्ली जा रही विस्तारा फ्लाइट की इंदौर एयरपोर्ट पर गुरुवार रात को इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में एक यात्री का तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी, इस वजह से फ्लाइट की इंमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इससे एयरपोर्ट पर...
इंदौर: बेंगलुरु से दिल्ली जा रही विस्तारा फ्लाइट की इंदौर एयरपोर्ट पर गुरुवार रात को इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में एक यात्री का तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी, इस वजह से फ्लाइट की इंमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इससे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। यात्री को तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरू से दिल्ली के लिए सफर कर रहे 50 वर्षीय मनोज अग्रवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। फ्लाइट में उन्हें फर्स्ट-एड देने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। हालात को देखते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया और नजदीकी इंदौर एयरपोर्ट पर विमान की इंमरजेंसी लैंडिंग करवाई। यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक यात्री दम तोड़ चुका था। घटना की सूचना एरोड्रम पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई कर शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया।