Edited By meena, Updated: 08 Dec, 2020 11:51 AM
नए कृषि कानूनों के खिलाफ मध्य प्रदेश में किसानों द्वारा किए गए भारत बंद में कांग्रेस ने समर्थन दिया है। इसके तहत पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में इंदौर की अनाज मंडी में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता लामबंद हुए हैं। इस दौरान पूर्व...
इंदौर(सचिन बहरानी): नए कृषि कानूनों के खिलाफ मध्य प्रदेश में किसानों द्वारा किए गए भारत बंद में कांग्रेस ने समर्थन दिया है। इसके तहत पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में इंदौर की अनाज मंडी में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता लामबंद हुए हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस धरने में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल होंगे।
किसानों के समर्थन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कार्पोरेट घरानों के दबाव में मोदी जी झुके हुए हैं। अरबों खरबों का चंदा लेकर चुनाव लड़ा और सरकार बनाई, इसलिए अम्बानी और अडानी जो कहेंगे उनको वह करना पड़ेगा। चाहे व्यापारिक नीति हो या औद्योगिक नीति, उनके शब्दों को नीतियों में ढालना पड़ेगा।
उन्होंने आगे कहा कृषि के तीनों कानून अडानी और अम्बानी का रचित बिल है। वर्मा ने कहा हम सरकार को झुकाकर रहेंगे। किसान चाहता है कि एमएसपी से नीचे जो व्यापारी खरीदेगा वो जेल जाएगा। इसे कानून में शामिल करने में बीजेपी को क्या एतराज है।