6 साल तक रखा पत्नी की तरह, 3 बच्चों के बाद शादी से मुकरा, महिला ने दर्ज कराया रेप का केस, युवक गिरफ्तार

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 27 Oct, 2025 01:19 PM

gwalior news man raped woman for 6 years after promising marriage fir filed

ग्वालियर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 32 वर्षीय महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर शादी से इंकार करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता मालनपुर...

ग्वालियर: ग्वालियर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 32 वर्षीय महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर शादी से इंकार करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता मालनपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात किशनपुर माता बसैया, मुरैना निवासी चंद्रपाल यादव से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। चंद्रपाल ने महिला से नोटरी पर शादी कर ली और उसे अपने साथ रख लिया।

6 साल तक बनाए संबंध, तीन बच्चे भी हुए जन्म
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2019 से अब तक आरोपी उसके साथ रह रहा था और पति-पत्नी की तरह संबंध बनाए हुए था। इस दौरान महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। लेकिन साल 2025 आते ही आरोपी का रवैया बदल गया।

शादी से किया इनकार, महिला को छोड़कर भागा
महिला ने जब नोटरी विवाह की बात उठाई, तो चंद्रपाल ने कहा कि वह इस शादी को नहीं मानता। जब महिला ने दबाव बनाया, तो वह उसे छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी गिरफ्तार
एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुरार थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को फरार होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। यह मामला साल 2019 से अक्टूबर 2025 के बीच का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!