महाराष्ट्र से सैकड़ों मजदूरों का पलायन शुरू, रात 2 बजे सड़कों पर ऑटो के साथ दिखे लोग

Edited By meena, Updated: 10 Apr, 2021 12:48 PM

hundreds of laborers start migrating from maharashtra

देश में कोरोना वायरस के मामलों में ज़बरदस्त तेज़ी के बाद कई राज्यों की सरकारें हरकत में आई है। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र हो या फिर उत्तरप्रदेश से लेकर मध्यप्रदेश तक पाबंदियां लगा दी गई है। देश में करीब एक दर्जन राज्यों से अधिक जगह नाइट कर्फ्यू,...

इंदौर(सचिन बहरानी): देश में कोरोना वायरस के मामलों में ज़बरदस्त तेज़ी के बाद कई राज्यों की सरकारें हरकत में आई है। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र हो या फिर उत्तरप्रदेश से लेकर मध्यप्रदेश तक पाबंदियां लगा दी गई है। देश में करीब एक दर्जन राज्यों से अधिक जगह नाइट कर्फ्यू, लॉकडाउन जैसी पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे में अब लॉकडाउन का खतरा बढ़ता देख प्रवासी मज़दूरों का पलायन फिर से शुरू हो गया है। देर रात बायपास और पीथमपुर रोड पर कई लोग एक साथ दिखे है।

PunjabKesari

कोरोना की पहली लहर में दिल्ली, पुणे से मजदूरों के पलायन की दर्जन तस्वीरें इंदौर बायपास से सामने आईं थी। जिसमे मुंबई के मजदूरों की बड़ी मात्रा में संख्या बायपास पर दिखी थी। लिहाजा कोरोना की दूसरी लहर में भी यही हाल है। पूरे देश को पिछले साल की तस्वीरें याद है। महाराष्ट्र में तेजी से फैलते संक्रमण के बाद अब मजदूरों के पलायन दिखने लगे है। कल देर रात करीब 2 बजे बायपास के साथ पीथमपुर रोड पर कई  लोग रिक्शा,टेक्सी से अपने घर को लौट रहे थे। कोरोना का साया देख हर कोई अपने घर को लौट जाना चाहता है। तालाबन्दी के डर से पिछले साल जैसे हालातों से सिख लेकर अभी से बड़ी मात्रा में पलायन शुरू हो चुका है। इसमें मुंबई से सर्वाधिक लोग अपने घर को लौट रहे है। पिछली बार की बात करे तो तालाबन्दी के चलते सभी काम बंद हो चुके थे। घर जाना मुश्किल हो गया था। पीथमपुर से अपने घर को लौट रहे है।

PunjabKesari

आपको बता दे पिछले साल लॉक डाउन की वजह से सब काम बंद हो गए थे। घर जाना भी मुश्किल था। रास्तों में सन्नाटे थे । एकमात्र मध्यप्रदेश में लोग आगे आकर मानव धर्म निभा रहे थे। इंदौर के बायपास पर लोग बढ़-चढ़कर मदद कर रहे थे। लेकिन अब इंदौर में भी कोरोना तेजी से फैलता जा रहा है जिसे देखते हुए यहां भी पाबंदियां लगा दी गई है। लिहाजा लोग अब सेवा करने से भी घबरा रहे है। वही एक मजदूर बोला कि पिछले साल हजारों रुपए किराया देकर ट्रकों से घर तक पहुंचे थे। लेकिन अभी संपूर्ण लॉकडाउन लगने से पहले अपने घर को लौट जाना चाहते है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!