15 दिन के बच्चे को बस में छोड़ फरार हुए बने पति-पत्नी, पुलिस मौके पर पहुंची तो मासूम को देख जागी ‘खाकी की ममता’, गोद में खिलाया दिया घरवालों जैसा प्यार

Edited By Desh sharma, Updated: 28 Oct, 2025 02:53 PM

husband and wife flee after leaving their 15 day old child in a bus police

इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अमर ज्योति ट्रैवल्स की बस में एक दंपति 15 दिन के मासूम बच्चे को छोड़कर फरार हो गया। बस सरवटे बस स्टैंड से रवाना हुई थी।

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अमर ज्योति ट्रैवल्स की बस में एक दंपति 15 दिन के मासूम बच्चे को छोड़कर फरार हो गया। बस सरवटे बस स्टैंड से रवाना हुई थी।

माता पिता मासूम को बस में छोड़कर हुए गायब

PunjabKesari

बच्चे को सीट पर छोड़कर दंपति बिना किसी को कुछ बताए वहां से चले गए। बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने जब बच्चे को अकेला देखा, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही छोटी ग्वालटोली पुलिस मौके पर पहुंची और बस को थाने के सामने रुकवाया।  पुलिस ने शिशु को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है।

मासूम बच्चे को देखकर जागी पुलिस की ममता,अपने हाथों से दूध पिलाया

PunjabKesari

मासूम बच्चे को देखकर पुलिस का भी भावात्मक चेहरा देखने को मिला, उन्होंने बच्चे को घरवालों की तरह गोदी में पकडा और दूध भी पिलाया।  मासूम के लिए पुलिस ही माता-पिता बन गई और बच्चे की अच्छे से देखभाल करने लगी।

PunjabKesari

पुलिस सीसीटीवी खंगालकर माता-पिता को ढूंढने में लगी  

PunjabKesari

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, बच्चा लगभग 15 दिन का है  फिलहाल बच्चे को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है और उसकी देखभाल की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस आसपास के बस स्टैंड और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उन दंपति की पहचान करने का प्रयास कर रही है जिन्होंने इस काम को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि यह मामला मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, बच्चे की सुरक्षा और पालन-पोषण के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई को भी सूचना दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!