दो लड़कों के साथ भाग चुकी थी पत्नी, जब टूटा सब्र का बांध तो बीच सड़क गोलियों से भूना

Edited By meena, Updated: 13 Sep, 2025 04:54 PM

husband shot his wife dead in gwalior

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल दिनदहाड़े एक पति ने अपनी पत्नी को सड़क पर गोलियों से भून डाला था...

ग्वालियर (अंकुर जैन) : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल दिनदहाड़े एक पति ने अपनी पत्नी को सड़क पर गोलियों से भून डाला था। इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जिस पति को लोग सनकी आशिक कह रहे थे उसने आपबीती सुनाते हुए अपना दर्द बयां किया है। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर था, पत्नी किसी और के साथ भाग भी गई थी और अब उसे ब्लैकमेल कर रही थी। युवक ने कहा कि घटना से पहले उसके दोनों बॉय फ्रेंड उसके साथ ही थे।

दरअसल, शहर स्थित कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम के पास युवक अरविंद परिहार ने अपनी पत्नी नंदिनी परिहार को गोलियां से भून डाला। आरोपी ने नंदिनी पर 5 गोलियां दागीं, जिनमें से 2 गोलियां नंदिनी के सिर में धंस गईं। 3 गोलियां चेहरे समेत शरीर के दूसरे अंगों पर लगीं। गोली मारने के बाद अरविंद वही कट्टा लेकर बैठा रहा और पत्नी सड़क पर तड़पती रही। वह खुद भी आत्महत्या के लिए कान पर कट्टा तानकर बैठ गया। हालात देखकर घबराई पुलिस ने आरोपी को बड़ी चालाकी से काबू किया। पुलिस ने आंसू गैस का गोला छोड़ा और एक तरफ उसे बातों में लगाया, दूसरी तरफ से पहुंचकर उसे दबोच लिया। घायल पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।

वहीं पत्नी नंदिनी को गोली मारने के बाद पति अरविंद ने फेसबुक लाइव आकर कहा, ''ये मेरी पत्नी है। इसके साथ बॉयफ्रेंड कल्लू और अंकुश पाठक भी थे, जो मौके से भाग गए। ये भी 6 महीने पहले भाग गई थी। दोनों युवकों के साथ मिलकर मुझे ब्लैकमेल कर रही थी। मेरी तीन एम्बुलेंस अपने नाम करवा ली और अब मकान मांग रही है। मेरी शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही। आरोप है कि नंदिनी ने पैसे ऐंठने के लिए अंकुश पाठक और कल्लू के नाम के शख्स की बातों में आकर अरविंद के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई।

दोनों विवाहित थे फिर भी लिव इन में रह रहे थे

घटना की प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी अरविन्द परिहार पूर्व से ही विवाहित है तथा उसके दो बच्चे हैं जो अपने दादा-दादी के साथ पिछोर में रहते हैं। इसी प्रकार घटना में मृतक नंदिनी भी पूर्व से विवाहित होकर लगभग 8-9 साल के एक बच्चे की मां है। वर्ष 2022-23 में नंदिनी परिहार की जान पहचान आरोपी अरविन्द परिहार से हुई तथा दोनों ही अपने परिवारों से  पृथक-पृथक रहकर मुरार तथा सिरोल थाना क्षेत्र में ऑरेंजवुड में किराये के मकान में साथ में दो से तीन वर्षों तक रहे हैं।

आरोपी द्वारा प्राथमिक पूछताछ में यह भी बताया गया है कि उसने बिना परिवार की जानकारी के मुरार आर्य समाज मंदिर में वर्ष 2023 में शादी भी कर ली है, बिना पति-पत्नी से तलाक लिये लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे आरोपी अरविन्द और मृतक नंदिनी के बीच वर्ष 2023 से लगातार झगड़े और विवाद हुए तथा नंदिनी के द्वारा अरविन्द पर थाना सिरोल में 03 प्रकरण तथा थाना विश्वविद्यालय में 01 प्रकरण पंजीबद्ध कराया है।

हत्या के आरोप में काट चुकी है सजा

पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक नंदिनी अपने पति के अलावा छोटू केबट, निमलेश सेन तथा फिरोज खान के साथ भी लिवइन में रह चुकी है तथा मृतक नंदिनी के द्वारा दतिया निवासी निमलेश सेन की वर्ष 2017 में थाना सिविल लाइन दतिया क्षेत्र में हत्या की थी जिसमें वह लगभग साढ़े चार साल जेल में सजा काटकर वर्ष 2022 में बाहर आई थी। वर्ष 2024 में नंदिनी ने थाना सिरोल में यह आरोप लगाते हुए कि अरविन्द ने उसे गाड़ी से कुचलकर जान से मारने की कोशिश की है रिपोर्ट की, जिस पर थाना सिरोल में अरविन्द के विरूद्ध हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। किंतु नंदिनी के द्वारा न्यायालय में यह शपथ पत्र देकर घटना से इंकार किया जिसके आधार पर आरोपी को जमानत मिल गई। आरोपी लगभग 3 माह तक जेल में निरूद्ध रहा है। नंदिनी के द्वारा दर्ज कराये गये अन्य मामलों में भी स्वयं के साथ घटना न होने की कथन करने से राजीनामे के आधार पर दोषमुक्त हुआ है। जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी अरविन्द और मृतक नंदिनी एक दूसरे के संपर्क में थे। इस दौरान नंदिनी द्वारा आरोपी की सम्पत्ति हथियाने और अपनी पत्नी को छोड़कर शादी करने का दबाव बनाने की बात सामने आई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!