शौहर की बीमारी ठीक करना है तो.. जेठों ने महीनों तक किया गैंगरेप, पति ने भी पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 15 Sep, 2025 07:57 PM

if you want to cure your husband s illness then  brothers in law gang raped her

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से एक इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां डबरा के जंगीपुरा क्षेत्र में एक 25 साल महिला ने अपने दो जेठ पर बार-बार गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति की तबीयत खराब रहती है और इलाज...

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से एक इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां डबरा के जंगीपुरा क्षेत्र में एक 25 साल महिला ने अपने दो जेठ पर बार-बार गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति की तबीयत खराब रहती है और इलाज के लिए वे लंबे समय तक जावरा (रतलाम) में ‘हुसैन टेकरी शरीफ’ जाते रहते थे। इसी दौरान दोनों जेठ उसके साथ दुष्कर्म करते थे।

 

बच्ची की हत्या की धमकी

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी विरोध करने पर उसकी 10 महीने की बेटी को मारने की धमकी देते थे। इतना ही नहीं, वे यह कहकर झूठी तसल्ली देते थे कि ऐसा करने से उसके पति की बीमारी जल्दी ठीक हो जाएगी। पीड़िता ने जब यह बात अपने पति को बताई तो उसने विश्वास करने के बजाय उल्टा उसे पीटा और कहा ‘मैं ठीक हो रहा हूं, तुम्हें क्या दिक्कत है?’ इसके बाद भी दोनों जेठ कई बार कमरे में घुसकर दुष्कर्म करते रहे।


जनवरी से मई 2025 के बीच की घटनाएं

महिला ने बताया कि 10 जनवरी 2025 की रात को मंझला जेठ जबरन कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। इसके बाद बड़ा जेठ भी कमरे में आ गया। दरवाजे पर रखा कूलर खुला होने से वे आसानी से अंदर चले आते थे। यह सिलसिला मई 2025 तक चलता रहा।


पंचायत के बाद दर्ज हुई FIR

पीड़िता आखिरकार अपने मायके आ गई और परिवार को पूरी घटना बताई। पंचायत में भी मामला सुलझ नहीं पाया तो वह अपने परिजनों के साथ ग्वालियर महिला थाने पहुंची और दोनों जेठ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने आरोपों को झूठा बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!