इंदौर: 5 साल की मासूम से रेप, चॉकलेट दिलाने के बहाने 55 साल के अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार

Edited By meena, Updated: 27 Mar, 2024 08:00 PM

indore 5 year old innocent raped

मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में 5 साल की मासूम को पड़ोस में रहने वाले अधेड़ ने दरिंदगी का शिकार बनाया...

इंदौर(सचिन बहरानी): मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में 5 साल की मासूम को पड़ोस में रहने वाले अधेड़ ने दरिंदगी का शिकार बनाया। 55 वर्षीय आरोपी बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने ले गया और हवस का शिकार बनाया। मानवता को शर्मसार कर देने वाला यह मामला शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 5 साल की मासूम अपने घर से चॉकलेट लेने निकली थी, लेकिन रास्ते में पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय अधेड़ ने उसे रोका और चॉकलेट दिलाने के बहाने उसे अपने घर में ले गया। जहां उसने मासूम से दरिंदगी की। इधर बच्ची की तलाश में निकली। पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि बच्ची अधेड़ के साथ गई थी। बच्ची की तलाश की गई तो वह रोते हुए आती मिली। बच्ची की हालत देख परिजनों ने पूछताछ के बाद बाणगंगा थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!