ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा पर मंत्री सारंग का बयान, ‘समर्थन करने वाले कर रहे डर्टी पॉलिटिक्स’

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 27 Jan, 2021 01:32 PM

minister vishwas sarang statement on delhi violence

ट्रैक्टर परेड की आड़ में दिल्ली में जारी किसान आंदोलन में हुई हिंसा पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के पर्व पर दिल्ली में जो भी हुआ वह दुखद है।

भोपाल: गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड की आड़ में दिल्ली में जारी किसान आंदोलन में हुई हिंसा पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के पर्व पर दिल्ली में जो भी हुआ वह दुखद है।

PunjabKesari

राष्ट्रीय पर्व के दिन इस तरह की अराजकता फैलाना सही नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वहीं ये भी सुनिश्चित हो गया की दंगा फैलाने वाले किसान नहीं थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि तथाकथित नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं, दिग्विजय सिंह के बयान पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि जो लोग आतंकवादियों को संरक्षण देने की बात करते हैं, जिनको एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़े करने हैं और जो गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा के लिए पुलिस वालों को जिम्मेवार समझ रहे हैं। ऐसे लोगों पर बयान देना समय की बर्बादी है। कैबिनेट मंत्री ने इसे डर्टी पॉलिटिक्स कर राजनीति चमकाना करार दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!