Edited By meena, Updated: 09 Nov, 2026 09:37 PM

दुर्ग जिले में खैरागढ़ से कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। यहां बाइक सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल गए। जिन्हें इलाज..
डेस्क : दुर्ग जिले में खैरागढ़ से कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। यहां बाइक सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल गए। जिन्हें इलाज के ले अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां प्रारंभिक इलाज के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए दुर्ग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस हादसे जांच में जुट गई है।
घटना सोमवार की है। यहां जिले के बोरी थाना क्षेत्र के मिलन चौक के विधायक की कार बाइक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि यशोदा वर्मा की कार खैरागढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान लिटिया की तरफ से बोरी आ रही बाइक से कार की टक्कर हो गई। बाइक पर 50 वर्षीय शिव वर्मा और 45 वर्षीय हेमंत पटेल सवार थे। कार से टकराते ही दोनों दूर जाकर गिरे और दोनों को गंभीर चोटें आईं। आनन फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं विधायक की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इधर हादसे के बाद विधायक यशोदा वर्मा अपनी कार को घटनास्थल पर छोड़कर दूसरी बाइक पर बैठकर वहां से रवाना हो गई। हालांकि हादसाग्रस्त लोगों को विधायक द्वारा क्या मदद की गई या राहत राशि दी गई या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं स्थानीय लोगों ने विधायक की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद विधायक ने घायलों की सुध नहीं ली और न ही उनकी कुशलक्षेम पूछने या उपचार की व्यवस्था कराने की पहल की।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी धमधा बीएम तिग्गा मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही हादसे की वजह सामने आएगी और आगामी कार्रवाई की जाएगी।