पड़ोसी ने प्रसाद में मिला दी नशे की गोली, पूरा परिवार बेहोश कर लूटे 10 लाख, गद्दार पड़ोसी गिरफ्तार

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 22 Sep, 2025 12:39 PM

neighbor mixed sedatives in prasad made the entire family unconscious and loote

ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र के सालबई गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पड़ोसी ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले परिवार को प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और फिर घर से कीमती सामान चोरी कर फरार हो गया।...

डबरा: ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र के सालबई गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पड़ोसी ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले परिवार को प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और फिर घर से कीमती सामान चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया कि रात में पड़ोसी गिर्राज परिहार प्रसाद के नाम पर लड्डू लेकर आया। प्रसाद खाने के कुछ ही मिनटों बाद पूरा परिवार अचेत हो गया। होश आने पर पता चला कि घर की अलमारी के ताले टूटे हुए हैं और उसमें रखे सोना-चांदी के जेवर, नगदी और अन्य सामान चोरी हो चुका है। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 10 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
                                                                                        

कुछ की हालत गंभीर
नशीला प्रसाद खाने से अचेत हुए परिवार के कुछ सदस्य अभी भी गंभीर हालत में हैं, जिन्हें डबरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि आरोपी पड़ोसी गिर्राज परिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके घर से नींद लाने वाली नशीली दवाइयों के रैपर मिले हैं। पुलिस इन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!