Edited By Desh Raj, Updated: 13 Apr, 2026 08:48 PM

रायसेन में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव मेला राजनीतिक, प्रशासनिक और कृषि जगत की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी के कारण खासा चर्चित रहा। मंच पर केंद्रीय और राज्य स्तर के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
रायसेन (शिवलाल यादव ): रायसेन में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव मेला राजनीतिक, प्रशासनिक और कृषि जगत की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी के कारण खासा चर्चित रहा। मंच पर केंद्रीय और राज्य स्तर के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा राजस्व मंत्री करन सिंह वर्मा स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार , भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा,सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी,भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, जिप अध्यक्ष यशवंत बबलू मीणा, नपाध्यक्ष सविता जमना सेन जनपद अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
नितिन गडकरी ने की शिवराज चौहान की तारीफ
नितिन गडकरी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि कृषि उत्पादन में मध्य प्रदेश देश में आगे है, शिवराज चौहान का किया काम देश ने रिकनाइज किया है, यूपीए सरकार ने उनको अवार्ड भी दिया है। उन्होंने किसानों को उन्नत करने के लिए कृषि महोत्सव का आयोजन किया है, ये ऐसे भविष्य की प्रेरणा देगा जो आपके जीवन से गरीबी और भूखमरी को दूर करेगा। देश के किसान खुशहाल और संपंन होगें और हमारा देश विश्व गुरु बनेगा। गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना पूरा करना है और ये सपना किसानों के बगैर पूरा नहीं होगा और उस सपने को पूरा करने में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान की भूमिका अहम होगी।
कृषि मंत्री शिवराज चौहान का कार्य और उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी-शिवराज
गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का जो सपना 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाकर भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है, वह किसानों के बिना संभव नहीं हो सकता। इस लक्ष्य की प्राप्ति में हमारे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्य और उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। मैं 'उन्नत कृषि मेले के लिए उन्हें हृदय से बधाई देता हूँ।
कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल का जिक्र करते हुए बताया कि इस योजना से किसानों को सीधे जोड़कर पारदर्शिता और लाभ सुनिश्चित किया गया है। साथ ही उन्होंने सूखे की स्थिति में धान की वैकल्पिक रोपाई तकनीकों और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। हरियाणा सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती पर 30 प्रतिशत तक सब्सिडी देने की बात भी उन्होंने कही, जिससे किसानों की लागत कम और आय में वृद्धि संभव है।
महोत्सव में केवल तकनीकी जानकारी ही नहीं बल्कि सामाजिक संदेश भी दिए गए। “धरती बचाओ, जीवन बचाओ” विषय पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और जंगलों की कटाई रोकने जैसे मुद्दों को प्रभावी तरीके से सामने रखा। इसने किसानों और आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का काम किया।