प्रियंका गांधी बोलीं- राजनीति में आ चुकी क्रूरता को महिलाओं की भागीदारी से दूर किया जा सकता है

Edited By meena, Updated: 17 Nov, 2021 06:15 PM

priyanka gandhi reached chitrakoot in satna

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज चित्रकूट पहुंची। जहां सबसे पहले मतेंगनाथ शिव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और फिर भगवान कामतानाथ के दर्शन किये । इसके बाद रामघाट में महिलाओ से जन संवाद किया। मन्दाकिनी नदी में नाव में बने मंच से...

सतना(फिरोज बागी): कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज चित्रकूट पहुंची। जहां सबसे पहले मतेंगनाथ शिव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और फिर भगवान कामतानाथ के दर्शन किये । इसके बाद रामघाट में महिलाओं से जन संवाद किया। मन्दाकिनी नदी में नाव में बने मंच से महिलाओं को संबोधित किया । एमपी यूपी के बॉर्डर में स्थित इस कार्यक्रम को लड़की हूं लड़ सकती हूं का नाम दिया गया।

PunjabKesari

प्रियंका गांधी ने महिला संवाद में कहा वर्तमान में राजनीति में आ चुकी क्रूरता इसे महिलाओं की भागीदारी से दूर  किया जा सकता है। महिलाएं होती है करुणामयी महिलाएं दूसरे का दुख दर्द समझ सकती है। ऐसे में उनकी पार्टी 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देगी। प्रियंका गांधी ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का शपथ पत्र का वाचन किया।

PunjabKesari
 
उत्तरप्रदेश और क्रेंद सरकार पर निशाना भी साधा। प्रियंका ने कहा कि कोरोना काल मे बस बन्द कर दी गई। लोग परेशान होते रहे और यही उनका कोई कार्यक्रम हो तो बसों की लाइन लग जाती थी। लखीमपुर खीरी मामला भी उठाया और सरकार को किसान विरोधी बताया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!