Edited By Vikas kumar, Updated: 17 Feb, 2020 03:02 PM
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने राहुल गांधी को एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है, साथ ही उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद भेजा जाए। ये जा....
भोपाल(इजहार हसन खान): पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने राहुल गांधी को एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है, साथ ही उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद भेजा जाए। ये जानकारी कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ट्वीट करते हए दी है।
कांग्रेस नेता अरुण यादव ने लिखा है कि ‘समय आ गया है कि माननीय राहुल गांधी जी को एक बार पुनः पार्टी की कमान सौंपी जाए, यह भी सामयिक होगा कि आदरणीया प्रियंका गांधी जी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाए, ताकि फासीवादी विचारधारा के ख़िलाफ़ जमीनी संघर्ष की धार को और अधिक तीखा किया जा सके’।
बता दें कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद अंतरिम अध्यक्ष के रूप में एक बार फिर सोनिया गांधी को चुना गया, लेकिन अब दोबारा राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठने लगी है।